फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trolling: उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स को दिया करारा जबाव, बोलीं- 'नासमझ लोगों' की चिंता मैं क्यों करूं!

Sat, 27 Nov 2021 11:37 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अलग-अलग तरह की आउटफिट के कारण वो आए दिन सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। हर बार उनके अजीबोगरीब ड्रेसेज के कारण उन्हें ट्रोल किया जाता है जिसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। हालांकि उर्फी इन ट्रोलर्स पर ज्यादा रिएक्ट करते हुए नहीं देखी गई हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अनर्गल टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों उर्फी ने ब्लैक मल्टि कट आउट ड्रेस में अपनी तस्वीर और वीडियो साझा की थी। अपलोड होने के बाद एक घंटे के अंदर ही यह तसवीर वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स इसे वियर्ड कहने लगे और तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इसपर उर्फी ने राफ-साफ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इन सब बकवास बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि 'नासमझ लोगों' की सोच को लेकर वो कभी चिंता नहीं करतीं। उर्फी ने कहा कि मुझे ऐसे लोगों की बातों से क्यों फर्क पड़ेगा। मैं तो अगर लोगों की पसंद का भी कुछ पहनूंगी तब भी मुझे ट्रोल किया जाएगा।

4 of 5
Urfi Javed - फोटो : instagram/urf7i
उर्फी ने यह भी कहा कि जब लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पाण्डेय और जाह्नवी कपूर तक को नहीं छोड़ते तो मैं किस खेत की मूली हूं। बता दें कि उर्फी की मल्टि कट आउट ड्रेस का लोगों ने जमकर मजाक बनाया था। एक तरफ कुछ लोग उनकी ब्यूटी की तारीफ करते हैं तो बड़ी संख्या में ट्रोलर्स उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान, बेशर्म और न जाने क्या क्या बोलकर ट्रोल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Urfi Javed - फोटो : instagram/urf7i
इससे पहले उर्फी ने फ्लोरल प्रिट की एक साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो डाला था। लोग इसमें भी ट्रोलिंग से बाज नहीं आ रहे थे। हालांकि साड़ी में देख कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ भी की थी। लोग उन्हें ब्यूटी क्वीन, हॉट, क्यूट और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें