इस शो के पहले कंटेस्टेंट ने बताया कि वह घर में प्यार के लिए भी तैयार हैं। अगर उन्हें कोई ऐसी लड़की मिलती है जो सिर्फ खेल में नहीं बल्कि उनके साथ रियल रहना पसंद करेगी तो जरूर वह उसे डेट करना पसंद करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के नाम बताते हुए कहा कि उन्हें आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला बहुत पसंद आए। क्योंकि वे हमेशा रियल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- TV: कास्टिंग काउच पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, उसने मुझे ऑफर दिया और फिर...
बता दें कि इस पूरे वीडियो में बेशक मेकर्स ने 'बिग बॉस' के पहले कंटेस्टेंट का चेहरा छिपाने की कोशिश की है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया है कि पहला कंटेस्टेंट कौन है? सोशल मीडिया पर एक्टर गौतम विज का नाम 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट के रूप में ट्रेंड कर रहा है। फैंस का भी मानना है कि गौतम ही शो के पहले कंटेस्टेंट होने वाले हैं। बता दें गौतम ने 'साथ निभाना साथिया 2' से पहले 'अग्नि वायु', 'नामकरण', 'पिंजरा खूबसूरती का' जैसे शोज में काम किया है।