फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी का पहला बयान, दर्द बयां कर बोलीं- पापा हॉस्पिटल में बिल्कुल नहीं बोले

Sun, 25 Sep 2022 08:56 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जहां राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, वहीं उनकी प्रेयर मीट मुंबई में रखी गई है। इसी बीच अब कॉमेडियन के गुजरने के बाद उनकी बेटी अंतरा ने हॉस्पिटल में बीते राजू के दिनों के बारे में खुलासा किया है।        
विज्ञापन
अंतरा श्रीवास्तव-राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते बुधवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए एक बहुत बुरा दिन साबित हुआ था। उस दिन दुनिया भर को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए शांत हो गए थे। 41 दिन तक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद कॉमेडियन ने 21 सितंबर को आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरा देश गमगीन है, लेकिन अगर सबसे ज्यादा असर किसी पर पड़ा है तो वह उनका परिवार है। इतने मुश्किल दिनों से गुजरने के बाद भी शिखा अपने पति को और अंतरा अपने पिता को बचा नहीं पाई। जहां राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, वहीं उनकी प्रेयर मीट मुंबई में रखी गई है। इसी बीच अब कॉमेडियन के गुजरने के बाद उनकी बेटी अंतरा ने हॉस्पिटल में बीते राजू के दिनों के बारे में खुलासा किया है।        

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट रविवार को मुंबई में रखी गई है,जिसके लिए दिवंगत कॉमेडियन की पत्नी शिखा और उनकी बेटी अंतरा मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान अंतरा ने अपने पिता के निधन के बाद पहली बार एक मीडिया संस्थान से बात की और बताया कि वह मुंबई जा रही हैं। अंतरा बोलीं, 'मैं आज रात मम्मी के साथ मुंबई के लिए निकल रही हूं। वह ठीक नहीं है। यह हमारे लिए बहुत कठिन समय है।'   
Jawan: शाहरुख की 'जवान' को रिलीज से पहले हुआ मेगा मुनाफा! करोड़ों की कीमत में बिके सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स

इसके साथ ही अंतरा ने यह भी बताया कि वह और उसकी मम्मी बहुत जल्द दिल्ली वापस आएंगी। अंतरा बोली, 'हम जल्द ही दिल्ली वापस आएंगे। बहुत सारी रस्में चल रही हैं। कानपुर पापा का घर था। इसलिए, हमें वहां भी पूजा करनी है।' अपनी बात को खत्म करते हुए अंतरा ने हॉस्पिटल के दिनों को याद करते हुए कहा,'पापा हॉस्पिटल में कुछ नहीं बोलते थे।'
Raju Srivastav: राजू के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- उन्होंने एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं, लेकिन...

विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार, 21 सितंबर को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर राजू का निधन हो गया था। मशहूर कॉमेडियम को अगस्त में जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। हॉस्पिटल में राजू ने कोई हरकत नहीं की थी क्योंकि उनका दिमाग काम नहीं कर रहा था। वह लगातार वैंटिलेटर पर थे।
Raju Srivastav: मुंबई में इस दिन होगी राजू की प्रेयर मीट, बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे देंगे अंतिम सम्मान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें