फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 का नया कांसेप्ट फ्लॉप, हिंदुस्तानी भाउ दिखे ठंडे, खेसारी-पूनावाला तो गायब

Wed, 06 Nov 2019 05:35 PM IST
Trainee Trainee एनटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बिग बॉस के सीजन 13 के दूसरे पड़ाव को शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं लेकिन घर में नए आए खिलाड़ी कहीं नजर नहीं आए। बिग बॉस का यह कॉन्सेप्ट भी फ्लॉप होता दिख रहा है। इस साल बिग बॉस ने खेल में काफी सारे बदलाव किए थे, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव था दो फिनाले करवाना। पिछले वीकेंड एक फिनाले हो चुका है और बिग बॉस के घर की नई कहानी लिखने के लिए शो के मेकर्स की तरफ से नए कंटेस्टेंट को घर के अंदर भेजा गया था।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तानी भाउ की हल्की फुल्की कॉमेडी और अरहान की बेवजह की लड़ाई के अलावा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की तरफ से कुछ भी नहीं दिखा। शो में जाने से पहले राहुल गांधी के रिश्तेदार और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने घर में गेम को अपने कब्जे में कर के नए ग्रुप बनाने की बड़ी बड़ी बातें की थीं लेकिन जैसे ही वो घर के अंदर गए वो किसी भी एपिसोड में कोई ग्रुप बनाते हुए नहीं दिखे और ग्रुप से ज्यादा अपना मजाक बनवाते हुए पाएगे।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
यही हाल है भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल यादव का। खेसारी जब बिग बॉस के सेट पर सलमान खान के साथ थे तो उनका मजाकिया अंदाज देखकर लगा था कि वो घर के अंदर जल्द से जल्द अपनी जगह बना लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा है। खेसारी कभी कभी डाइनिंग टेबल पर सबके साथ कोने में खाना खाते हुए दिख जाते हैं लेकिन उनका एंटरटेन करने वाला रूप कहीं नजर नहीं आता। खेसारी शो में बहुत कम नजर आ रहे हैं।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twiter
शेफाली जरीवाला को जब बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में रखा था तब उनके टास्क की समझ और लोगों को परखने के अंदाज को देखकर लगा था कि वो घर के अंदर आते ही कुछ बड़ा करेंगी। उनके जाने के बाद घर का पूरा माहौल बदल जाएगा लेकिन ऐसा कुछ अभी तक हुआ नहीं। शेफाली पारस और सिद्धार्थ शुक्ला की टीम के बीच उलझती हुई नजर आ रही हैं। शेफाली ज्यादातर अपना वक्त दोनों ग्रुप की बातें सुनने में गुजारती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
विकास फाटक यानी हिंदुस्तानी भाउ ने जो घर के बाहर यूट्यूब के सहारे तहलका मचाया था उस को देखकर लगा था बिग बॉस के जंगल में किसी शेर को लाया जा रहा है जो घर में हो रही गलत चीजों पर खुल कर बोलेगा, लेकिन ऐसा कुछ खास नहीं होता दिखा है। भाउ सिद्धार्थ शुक्ला की टीम का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तानी भाउ ने पारस को छोटी सी बात के लिए कड़े शब्दों में टोका था लेकिन वहीं कई चीजों को भाउ नजरअंदाज कर देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें