अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिर चाहे आकाश अंबानी के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीर हो या फिर उनका ड्रेसिंग सेन्स। श्लोका की हर एक तस्वीर सुर्खियां बटोर लेती है। इस बीच श्लोका मेहता की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में श्लोका मुंबई के रेलवे स्टेशन की दीवारों पर पेंट करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में श्लोका के अलावा उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं।