फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हितेन का ये रूप पहने नहीं देखा होगा आपने, जब कैमरे पर कर दीं सारी हदें पार

Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हितेन तेजवानी
बिग बॉस 11 के एक्स कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी की इमेज एक कूल शख्स की है जो बहुत ही सुलझे तरीके से बिग बॉस के घर में लड़ाइयों को सुलझाते थे। उन्हें कभी भी घर में ना तो किसी से लड़ाई-झगड़े करते देखा गया और ना ही गाली गलौज, लेकिन हाल ही में हुए एक मैच में हितेन एक अलग ही अवतार में दिखे जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि क्या यह वही हितेन हैं जिन्हें हमने बिग बॉस के घर में देखा था। 
विज्ञापन

2 of 4
हितेन तेजवानी
बॉक्स क्रिकेट लीग (BCL) के एक मैच में जब हितेन आउट हो गए तो वह गुस्से में भड़ास निकालने लगे और गालियों की भरमार कर दी। हितेन लगातार गालियां दिए जा रहे थे। यही नहीं वह अर्शी को भी कोसने से नहीं चूके।
आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
Arshi and Hiten
मैच के दौरान जब हितेन आउट हुए तो वह खुद को खराब शॉट खेलने के लिए कोसने लगे। इसी दौरान शो की एंकर बेनाफ्शा सूनावाला उन्हें अर्शी खान का नाम लेकर छेड़ देती हैं। इस पर हितेन कहते हैं कि उसका नाम मत लो। वह बैड लक है। गौरतलब है कि, हितेन और अर्शी BCL में एक ही टीम 'कोलकाता बाबूमोशाय' से खेलते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
hiten tejwani
'बिग बॉस 11' के घर में हितेन और अर्शी के बीच नोंक-झोंक को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। अर्शी हमेशा हितेन को छेड़ती रहती थीं और उन्हें 'हित्तू बेबी' कहकर बुलाती थी हालांकि हितेन उनसे दूर भागते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें