फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना ने किया तैमूर के नाम पर खुलासा, अगर ऐसा होता तो बेटे का नाम फैज होता

Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Taimur Ali Khan
करीना और सैफ के लाडले तैमूर बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटी किड्स में शुमार हैं जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर दिखने में भी इतने क्यूट हैं कि हर कोई उनकी तस्वीरें लेना चाहता है हालांकि जब करीना और सैफ ने तैमूर नाम रखने का फैसला किया तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया। जिससे खुद करीना और सैफ भी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 4
Taimur
जी हां, इस बात का खुलासा खुद करीना ने किया है। इंडिया टुडे के एक प्रोग्राम में करीना ने बताया कि, उन्होंने और सैफ ने बेटे का नाम तैमूर रखने का फैसला किया लेकिन जैसे ही यह खबर बाहर आई सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। करीना ने बताया कि उस वक्त वह हॉस्पिटल में थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
taimur
करीना को यह बात सैफ ने बताई थी कि तैमूर के नाम पर काफी विवाद हो रहा है। तैमूर के नाम को एक क्रूर शासक के तौर पर बताया जा रहा है। विवाद को देखते हुए सैफ तैमूर का नाम बदलकर फैज करना चाहते थे। सैफ ने करीना से कहा कि फैज नाम ज्यादा पोएटिक और रोमांटिक है लेकिन करीना ने नाम बदलने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
Taimur Ali Khan
करीना ने आगे बताया कि, 'मैं चाहती थी कि मेरा बच्चा फाइटर बने। तैमूर नाम का मतलब ही 'आयरन' है। मुझे तैमूर के नाम पर गर्व है।' हालांकि करीना ने यह भी कहा कि जहां कई लोग तैमूर के नाम का विरोध कर रहे थे तो कईयों ने समर्थन भी किया। बता दें कि इस दौरान करीना के साथ करिश्मा भी थीं। करिश्मा ने बताया कि जब तैमूर के नाम को ट्रोल किया जाने लगा तो सैफ काफी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें