फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिकी गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये कमाएं। फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म ने 8वें दिन 3.25 करोड़ रुपये और 9वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 10वें दिन फिल्म ने 6.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 11वें दिन 2.2 करोड़ रुपये और 12वें दिन फिल्म ने 2.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आज 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें: Metro In Dino: 'मेट्रो... इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च पर नीना ने मनाया जन्मदिन, आदित्य ने फामिता संग की शरारत