फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: मंगलवार को कैसी रही ‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई, जानिए फिल्मों का कलेक्शन

Tue, 03 Jun 2025 10:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mission Impossible 8 Karate Kid Legends Box Office Collection: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज कि फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ का आज का कलेक्शन आ गया है। जानिए दोनों फिल्मों में से किसे मारी बाजी।
 
विज्ञापन
1 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों के अलावा दो हॉलीवुड फिल्में भी राज कर रही हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' और जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ शामिल हैं। जानिए आज इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा।
 
विज्ञापन

2 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं दो हॉलीवुड फिल्में
टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 17 मई, 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते से लगातार कमाई करती आ रही है। टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितनी कमाई की है। इसके आलावा हॉलीवुड की दूसरी फिल्म जैकी चेन की है - ‘कराटे किड लीजेंड’। यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए दोनों फिल्मों ने आज मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा कारोबार किया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ - फोटो : X
अब तक ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने पहले दिन शनिवार को 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं टॉम की फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 54.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। दूसरे हफ्ते 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' ने कुल 26.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 14वें दिन दूसरे शुक्रवार को 1.9 करोड़ रुपये और 15वें दिन तीसरे शनिवार को 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने तीसरे रविवार को 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने तीसरे सोमवार को 1.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आज तीसरे मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 

4 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ - फोटो : X
18वें दिन ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का कलेक्शन
टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' ने आज तीसरे मंगलवार 18वें दिन महज 0.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने अब तक कुल मिलाकर बॉक्स ऑपिस पर 92.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

5 of 8
‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : X
अब तक ‘कराटे किड लीजेंड’ ने किया कितने का कारोबार
जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने पहले दिन शुक्रवार को 1.6 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.39 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने रविवार को 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने महज 0.89 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : X
पांचवें दिन ‘कराटे किड लीजेंड’ का कलेक्शन
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, ‘कराटे किड लीजेंड’ ने आज मंगलवार को पांचवें दिन महज 0.48 का कारोबार किया है। एक्शन से भरपूर ‘कराटे किड लीजेंड’ फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 7.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान ने बदला अपना लुक, पहचान पाना हुआ मुश्किल; अपूर्व लाखिया से क्या है कनेक्शन; यहां जानें
विज्ञापन

7 of 8
‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : X
‘कराटे किड लीजेंड’ की स्टार कास्ट
‘कराटे किड लीजेंड’ में जैकी चेन के अलावा राल्फ मैकियो, बेन वांग, जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे स्टार्स ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को हिंदी में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने डब किया है। अजय ने जैकी चेन और युग ने ली फोंग के किरदार को अपनी आवाज दी है। इस फिल्म का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने किया है। 

यह भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर ने परिवार के नए सदस्य 'नगेट जौहर' से मिलवाया, शेयर की तस्वीरें
विज्ञापन

8 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ - फोटो : X
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की स्टार कास्ट 
फिल्म 'Mission Impossible The Final Reckoning' में  टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने किया है। 

यह भी पढ़ें: IPL Final 2025: फाइनल मैच में कमेंट्री करने पर ट्रोल हुए आमिर खान, यूजर्स बोले- इनको सुनकर मुझे नींद आ रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें