हिंदी सिनेमा में नंबर वन हीरो की दावेदारी पक्की करते जा रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अपनी रिलीज के चौथे इतवार को अक्षय कुमार की 10 दिन पहले रिलीज फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को पीछे कर दिया है। यही नहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रविवार को एक और बड़ा कमाल किया। इस दिन फिल्म ने जो कमाई की है, वह रिलीज के इसी दिन हिंदी में रिलीज हुई साउथ की दो सुपरहिट फिल्मों ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा पार्ट वन’ की कमाई से भी ज्यादा है। यही नहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रिलीज के 24वें दिन की कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के अलावा रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ को भी पीछे छोड़ दिया।