'भूल भुलैया 3' की रिलीज को लेकर तमाम रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अब खुद भूषण कुमार ने इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने साफ किया है कि कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म इसी साल दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे साफ हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' की टक्कर रोहित की फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगी।