भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म के लिए एक बड़ी नॉन थिएट्रिकल डील हासिल की है, जो कार्तिक आर्यन और 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी दोनों के लिए एक रिकॉर्ड है। टी सीरीज के प्रवक्ता के अनुसार, 'भूल भुलैया 3' के डिजिटल, सैटेलाइट और संगीत अधिकार 135 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। यह डील फ्रेंचाइजी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, खासकर 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद।