भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महीने भर तक खूब हुई कमाई
कार्तिक आर्यन के करिश्मे ने फिल्म की ओपनिंग से लेकर पहले हफ्ते की क्लोजिंग तक खूब रंग जमाया और फिल्म पहले हफ्ते में ही 92.05 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 49.70 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 21.40 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 12.99 करोड़ रुपये कमाई की। पांचवा वीकएंड भी फिल्म का कमाल रहा और इस दौरान भी फिल्म ने 30वें, 31वें और 32वें दिन की कमाई मिलाकर 5.68 करोड़ रुपये बटोर लिए और फिर फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ गई।