फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: थ्रिल, रोमांस और सस्पेंस से भरा होगा पूरा हफ्ता, रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में

Wed, 22 Jun 2022 12:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

समय के साथ- साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता मेकर्स को हर दिन कुछ नया लाने के मजबूर कर रही है। टीवी और सिनेमाघरों के अलावा अब लोग रोजाना ओटीटी पर अपना ज्यादा समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
OTT This Week - फोटो : Social media

समय के साथ- साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता मेकर्स को हर दिन कुछ नया लाने के मजबूर कर रही है। टीवी और सिनेमाघरों के अलावा अब लोग रोजाना ओटीटी पर अपना ज्यादा समय बिता रहे हैं। ऐसे में मेकर्स समय-समय पर अपने दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आते ही रहते हैं। इसी क्रम में अब इस हफ्ते ओटीटी पर कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लाए हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जिसे आप आराम से अपने घर ही देख सकेंगे।

 

विज्ञापन

2 of 8
doon kaand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दून कांड

वूट ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज 'दून कांड' रिलीज कर दी है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में उत्तराखंड में एक बदले की कहानी को दिखाया जाएगा और ये कहानी चोर और पुलिस के बीच होगी। लेकिन इस चोर पुलिस की कहानी में भी फैमिली और इमोशन का तड़का लगाया गया है, जिससे दर्शक इस वेब सीरीज को छोड़कर नहीं भाग पाएंगे। इस सीरीज को 20 जून से स्ट्रीम किया सकता है। 

 

विज्ञापन

3 of 8
नेंजुकु नीधि - फोटो : Social media

नेंजुकु नीधि

नेंजुकु नीधि अरुणराजा कामराज द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें उदयनिधि स्टालिन, आरी अरुजुनन, तान्या रविचंद्र और शिवानी राजशेखर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उदयनिधि स्टालिन ने सरकार द्वारा नियुक्त लोक सेवक की भूमिका निभाई और उपयुक्त रूप से चरित्र में आ गए। यह सीरीज एक आधुनिक युग के अधिकारी और समाज में जातिवाद और असमानता के खिलाफ विद्रोह करने के उसके कड़े तरीकों के इर्द-गिर्द घूमता है। यह सीरीज 23 जून को सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी। 

4 of 8
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सरकारु वारी पाटा

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' पिछले महीने 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। परशुराम पेटला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और कीर्ति सुरेश पहले बार साथ नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में समुथिरकानी, नादिया, वेनला किशोर और सुब्बाराज भी शामिल हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर छाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 23 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

5 of 8
अवरोध 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अवरोध 2

सोनी लिव की मशहूर सीरीज अवरोध का दूसरा सीजन इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। सीरीज की कहानी अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ करने के मिशन पर निकले एक अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज में बंगाली सिनेमा के स्टार अबीर चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज 24 जून को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन

6 of 8
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस

बेनेडिक्ट कंबरबैच, एलिजाबेथ ओल्सन, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज और रेचेल मैकएडम्स स्टारर फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में लोगों पर अपना जादू चलाने के बाद अब यह फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 22 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

7 of 8
द अम्ब्रेला एकेडमी 3 - फोटो : Social media

द अम्ब्रेला एकेडमी 3

हॉलीवुड की मशहूर वेब सीरीज ‘द अम्ब्रेला एकेडमी’ का तीसरा सीजन 22 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। सीरीज की कहानी एक ब्लाइंड लेडी इर्द-गिर्द के घूमती है, जिसके शरीर में एक शक्तिशाली जादूगरनी की आत्मा है। इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

8 of 8
फॉरेंसिक - फोटो : सोशल मीडिया
फॉरेंसिक
फॉरेंसिक एक  थ्रिलर मूवी है, जो 24 जून से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म में ओटीटी पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता विक्रांत मैसी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई और राधिका आप्टे जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म साल 2020 में आई इसी नाम एक मलयालम फिल्म का रीमेक है। इसका कहानी एक पुलिस ऑफिसर के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर एक सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें