कांवर के पावर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कांवर के पावर (11.01 करोड़ व्यूज)
म्यूजिक वीडियो 'कांवर के पावर' में दिनेश लाल यादव निरहुआ शिव जी और आम्रपाली दुबे पार्वती बनी है। इस म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है कि कांवरियों के साथ छोटा बच्चा भी देवघर कांवर लेकर जाता है। पार्वती बनी आम्रपाली दुबे शिवजी से कहती है कि इतना छोटा बच्चा कांवर लेकर कैसे जाएगा। शिव जी बने दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं कि भोले नाथ की कृपा से कोई काम मुश्किल नहीं होता है। इस गीत को दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने गाया है। अब तक यह म्यूजिक वीडियो 11.01 करोड़ व्यूज पार कर चुका है।