फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: हुमा को किस करना चाहते थे मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया फेम गैरी मेहिगन? अभिनेत्री ने दी यह प्रतिक्रिया

Wed, 05 Jul 2023 09:00 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गैरी मेहिगन,हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म 'तरला' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म मशहुर शेफ तरला दलाल के जीवन पर आधारित है। इस बीच एक इवेंट के दौरान उन्होंने मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया फेम गैरी मेहिगन के साथ पोज देते देखा गया। पांच जूलाई को मुंबई में हुए एक इवेंट में गैरी और हुमा एक साथ नजर आए।


 
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

इस बीच सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। साझा किए गए इस वीडियो में गैरी को गले लगाने और किस करने से पहले उसकी सहमति मांगते देखा जा सकता है। वह यह कहते नजर आ रहे है, "क्या हम किस करने वाले हैं?" जिसके जवाब में हुमा कहती हैं,"हां, बिल्कुल।"

विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो शेयर करते हुए विरल भयानी ने लिखा, 'सहमति' का फैक्टर पसंद आया, अभिवादन करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई शेफ ने हुमा कुरैशी से पूछा कि आप क्या सोचती हैं? उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हुमा को बातचीत करने में सबसे कम दिलचस्पी है।" दूसरे ने कहा, "शिल्पा शेट्टी ने शुरू किया था ये ट्रेंड...कोई विदेशी कहां से भी हो यहां तक कि पाकिस्तान से भी ये लोग ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे इनमें जिंदगी में इंसानों को देखा ही नहीं इतने उतावले होते हैं।"

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

बता दें कि हुमा के पिता सलीम ने 1977 में अपना खुद का रेस्टोरेंट शुरू किया और अब दिल्ली में उनकी कई शाखाएं हैं। हालांकि, सलीम अपने मांसाहारी खाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने  शाकाहारियों के लिए शेफ तरला दलाल की लोकप्रिय डिश बटाटा मुसल्लम पेश की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

तरला दलाल शाकाहारी थीं और नॉनवेज व्यंजनों को शाकाहारी के रूप में बनाने के लिए लोकप्रिय थीं, ताकि अन्य शाकाहारियों को ऐसा महसूस न हो कि वे ऐसी डिश नहीं खा सके हैं। उन्होंने मुर्ग मुसल्लम से प्रेरित होकर बटाटा मुसल्लम पेश किया, जहां उन्होंने मुर्ग की जगह बटाटा डाल दिया। हालांकि, ग्रेवी वही थी।

यह भी पढ़ें- Pathaan: अब जापान में धमाल मचाएगी 'पठान', जानें कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें