फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गाना: पवन सिंह का गाना 'मजनुआ पीटाता' हुआ रिलीज, सीएम नीतीश कुमार के इस ट्वीट से है प्रेरित!

Tue, 08 Jun 2021 05:47 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो और वायरल न हो ऐसा विरले ही देखा गया है। तमाम विवादों में रहने के बावजूद दर्शकों के बीच उनके प्रति तनिक प्यार कम नहीं हुआ है इसका अंदाजा उनके ताजा रिलीज गाने से लगाया जा सकता है। इसे एक दिन के अंदर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल, बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन को बढ़ाने संबंधित जानकारी ट्वीट कर के दी थी। इसके बाद सीएम को टैग करते हुए एक लड़के ने लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दी जाए।  इसी से प्रेरित होकर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का एक और भोजपुरी गाना 'मजनुआ पीटाता' रिलीज किया है।  यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 'मजनुआ पीटाता' गाने के रिलीज होते ही कुछ ही घंटे में लगभग पांच लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं।  इसके साथ ही इसके व्यूज बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी के यूट्यूब चैनल यशी फिल्म्स से जारी हुआ है, जहां लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने खुद आवाज दी है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है।
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
यह गाना एक ऐसे प्रेमी का है, जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है और वह उसके लिए तड़पता रहता है। फिर हिम्मत जुटा कर शादी वाले दिन उससे मिलता है, जहां प्रेमिका के परिजन उसको पीटते हैं। इसी को लेकर यह गाना है, जिसमें प्रेमी यानी 'मजनुआ पीटाता' है। यह गाना खूब वायरल भी हो रहा है।




 
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह - फोटो : Instagram
यह गाना एक ऐसे प्रेमी की है जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है और वह उसके लिए तड़पते रहता है। फिर हिम्मत जुटा कर शादी वाले दिन उससे मिलता है, जहां प्रेमिका के परिजन उसको पीटते हैं। इसी को लेकर यह गाना है, जिसमें प्रेमी यानी ‘मजनुआ पीटाता’ है। गाने की मेकिंग बेहद खूबसूरत है और लिरिक्स दिल छू लेने वाला है।  
 


 

4 of 5
पवन सिंह - फोटो : social media
इस गाने का कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है। इस गाने के वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं। पवन सिंह ने कहा कि यह गाना उन सभी को बेहद पसंद आने वाला है, जिनकी शादी उनकी प्रेमिका से नहीं हुई है। बीते दिनों पवन सिंह का गाना 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' रिलीज हुआ था। यह गाना उनकी फिल्म 'पवन पुत्र' का है।  पवन सिंह के बाकी गानों की तरह ये गाना भी रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह - फोटो : Twitter
इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी नजर आएंगी। गाने को अपनी आवाज पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्का झा ने दी हैं। वहीं, इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी की कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है। इसमें प्रियंका रेवड़ी और प्रियंका पंडित पवन सिंह के लिए लड़ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें