हिंदी टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में वैसे तो बहुत सारे ड्रामे देखने को मिले थे लेकिन सीरियल का एक पार्ट जबरदस्त तरीके से चर्चा में आया था। किचन में खाना बनाने के लिए कौन था और किसकी गलती से कूकर फटा था इस पर शो की अभिनेत्री अपनी बहू से पूछती है कि रसोड़े में कौन था? इसे लेकर म्यूजिशियन यशराज मुखाते ने एक बेहद ही मजेदार रैप बनाया था- रसोड़े में कौन था? इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फैंस को पसंद आया गाना
ऐसे में इसकी जबरदस्त सफलता देखते हुए भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे एक गाना लेकर आए 'कौन था'। यह गाना रसोड़े में कौन था की तर्ज पर ही बना है। जैसे ही यह सोशल मीडिया पर आया दर्शकों को खूब पसंद आया और जबरदस्त वायरल हो गया। हैलो कौन गाने से रिकॉर्ड बनाने वाले गायक और अभिनेता रितेश के इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।