फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: करवा चौथ के मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं रानी चटर्जी, लाल साड़ी में ढाया कहर

Sun, 24 Oct 2021 09:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
देश भर में आज करवा चौथ का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय परंपरा के अनुसार आज का दिन सभी सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन यह महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं कई कुंवारी लड़कियां भी अच्छे पति की कामना से इस व्रत को करती हैं। मनोरंजन जगत में भी इस व्रत को लेकर काफी धूमधाम देखने को मिल रही है। 
 
सभी सेलिब्रिटी अपने-अपने अंदाज में करवा चौथ का त्यौहार मना रहे हैं। इसी क्रम में भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी तस्वीर और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी करवा चौथ के मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी चटर्जी ने लाल रंग की साड़ी में पहने हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में लाल रंग की साड़ी पहने रानी बहुत ही प्यारी लग रही हैं। रानी का ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी के इस तस्वीर पर उनके एक को- स्टार ने कमेंट करते हुए लिखा- अद्भुत सौंदर्य सुंदरी जी। रानी अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर साझा करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने भगवान शिव की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

4 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी हमेशा सोशल मीडिया पर अपने नए- नए अंदाज लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को इंडस्ट्री में सेल्फी क्वीन नाम से भी जाना जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों रानी चटर्जी को 'मस्तराम' सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज में उनके बोल्ड अंदाज को काफी सराहना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल रानी चटर्जी अपने अपकमिंग भोजपुरी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के साथ फिल्म 'लेडी सिंघम' में दिखाई देंगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें