फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: पहली पत्नी को याद कर भावुक हो जाते हैं पवन सिंह, शादी के तीन महीने बाद ही पंखे से लटककर दे दी थी जान

Thu, 30 Sep 2021 05:02 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पवन सिंह पहली पत्नी नीलम के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्मों के सबसे बड़े सुपर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनकी हर फिल्म और एल्बम सुपरहित होती है। लेकिन पवन सिंह का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। यहां तक कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा ने भी पवन सिंह और अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे करते हुए उनपर आरोप लगाए थे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से पहले उनकी एक शादी हो चुकी थी। पवन आज भी अपनी पहली पत्नी को याद करके भावुक हो जाते हैं। जानिए क्या हुआ था पवन सिंह की पहली पत्नी को, जो उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

2 of 6
पवन सिंह पहली पत्नी नीलम के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के 3 महीने बाद दे दी जान
उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था और वो बेहद खूबसूरत दिखती थीं। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के बाद पवन सिंह और नीलम तुरंत मुंबई शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही नीलम ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

3 of 6
पवन सिंह पहली पत्नी नीलम के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से किया सुसाइड
पवन सिंह अक्सर काम के सिलसिले में व्यस्त रहते थे और अपनी पत्नी को वक्त नहीं दे पाते थे, जिसके कारण नीलम तनाव में रहने लगी थीं। तनाव की वजह से ही उन्होंने सुसाइड कर लिया।

4 of 6
नीलम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल मनाते हैं जन्मदिन
नीलम बेशक इस दुनिया से चली गईं हो, लेकिन पवन उनके जन्मदिन के मौके पर अपनी पत्नी को याद जरुर करते हैं। वह घर में पूजा रखवाते हैं और लोगों में दान देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार की मर्जी से की दूसरी शादी
नीलम के गुजर जाने के बाद साल 2018 में पवन ने परिवार की मर्जी से बलिया की ज्योति से दूसरी शादी की। दोनों अब खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लेकिन कई मौकों पर पवन सिंह को आज भी नीलम को याद करते हुए देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी करियर
भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर सिंगर एंट्री करने वाले पवन सिंह ने साल 2007 में फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान 2008 में आई एल्बम 'लॉलीपॉप लैगेलू' ले मिली। गाना इतना हिट हुआ की विदोशों में भी लोग इस गाने पर नाचते नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें