गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट के लिए भंसाली के दफ्तर से लेकर पेन स्टूडियोज के प्रबंधन तक बीते कुछ दिनों से हलचल चलती रही है। दो दिन पहले चर्चा थी कि निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 14 जनवरी को रिलीज हो सकती है और इसके लिए प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ के मेकर्स से संपर्क भी किया गया है कि वे अपनी फिल्म आगे खिसका लें। लेकिन, बात बनी नहीं। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और फिल्म ‘आरआरआर’ के वितरण अधिकार मरुधर एंटरटेनमेंट के पास ही हैं और जब ये बात नहीं बनी तो वितरण कंपनी ने 6 जनवरी को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज करने का फैसला ले लिया।