फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: कभी सड़क पर लिट्टी चोखा बेचते थे खेसारी लाल, कहा- मेरा असली नाम मेरे मां-बाप भी भूल गए

Mon, 27 Sep 2021 11:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल का रंग बरसे भींजे चुनर चोली गाना - फोटो : Youtube- Rang barse beege chunar choli
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सिनेमा जगत में अपने दम पर जगह बनाई है। लेकिन भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा बनने से पहले खेसारी ने बेहद गरीबी का सामना भी किया है। उनकी हर फिल्म सुपरहिट मानी जाती है। लेकिन फिल्मों का ये बादशाद कभी दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी चोखा बेचकर अपना गुजारा चलाता था। खेसारी ने लिट्टी-चोखा बेचने के साथ ही दूध बेचने तक का काम किया है। यहां तक की वह अपनी भैंसों का पेट भरने के लिए चोरी तक किया करते थे। खेसारी के पास कभी साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे, लेकिन आज वह करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनका असली नाम खेसारी नहीं है। बल्कि फिल्मों में आने के बाद उनका असली नाम गुमनाम हो गया और खेसारी लोगों की जबान पर चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी का असली नाम
खेसारी लाल का असली नाम शत्रुघ्न है। इस नाम को लगभग कोई नहीं जानता। खेसारी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें 'खेसारी' नाम दुनिया ने दिया है। इससे बड़ी उनके लिए कोई कमाई नहीं है। यहां तक की मेरे मां बाप ने जो नाम दिया, उसे खुद वह भूल गए होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
गरीबी के दिनों में हुई शादी
खेसारी लाल की शादी गरीबी के दिनों में ही गई थी। खेसारी की पत्नी उनके साथ दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचती थीं। गरीबी का आलम ये था कि खेसारी की पत्नी चंदा ने एक ही साड़ी में कई महीने गुजार दिए थे।

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
छोड़ दी थी सरकारी नौकरी  
लिट्टी चोखा बेचने के साथ ही खेसारी सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहे थे। उनका चयन बीएसएफ में हो गया। उनका मन नौकरी में नहीं लगा और वह नौकरी छोड़कर दिल्ली वापस आ गए। यहां आकर उन्होंने अपनी भोजपुरी एलबम निकाली। जिसके बाद खेसारी को उनकी पहली सफलता एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म से ही बन गए सुपरस्टार
साल 2012 में भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने खेसारी लाल को रातों रात स्टार बना दिया। इसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें