फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: खेसारी से लेकर निरहुआ तक, जानिए कितना पढ़े लिखे हैं आपके पसंदीदा सितारे

Fri, 15 Oct 2021 04:57 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
भोजपुरी एक्टर्स की पढ़ाई - फोटो : Social Media
दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा एक और फिल्म इंडस्ट्री जो तेजी से अपना मुकाम बना रही है, वो भोजपुरी फिल्में हैं। इन फिल्मों को देखने वाले दर्शकों की संख्या करोड़ों में हैं। इनके अभिनेताओं को दर्शक सिर आंखों पर बैठाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्में करोड़ों का कारोबार करती हैं। रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल, पवन सिंह और निरहुआ जैसे सितारे इस इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। अभिनेत्रियों में रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसे नाम खूब लोकप्रिय हैं। इनके वीडियो और फिल्मों को भी यू-ट्यूब पर खूब देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले भोजपुरी के सुपर स्टार्स अपनी असल जिंदगी में कितना पढ़े लिखे हैं? आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले ये हीरो-हीरोइन अपनी पढ़ाई में कैसे थे? तो चलिए जानते हैं आपके चहेते एक्टर्स की पढ़ाई लिखाई के बारे में।
विज्ञापन

2 of 9
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है। वह फिल्मों के साथ साथ अपने गानों के लिए भी मशहूर हैं। वह केवल 10वीं तक ही पढ़े हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों से घिरी रहने वाली अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं। अक्षरा ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए ग्रैजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

4 of 9
दिनेश लाल यादव  - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव या कहें निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चहेते एक्टर हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

5 of 9
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी की सफल एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

6 of 9
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
एक्टर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में बड़ी तेजी से सफलता हासिल की है। वह दसवीं तक ही पढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
काजल राघवानी एक्टिंग के साथ साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं। काजल ने भी ग्रैजुएशन किया है।

8 of 9
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है।
विज्ञापन

9 of 9
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी को आधुनिक भोजपुरी सिनेमा का जन्मदाता भी कहा जाता है। उन्होंने हिंदी में ग्रैजुएशन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें