देशभर में छठ महापर्व की तैयारियां जोरो शोरों से शरू हो चुकी हैं। ऐसे में भोजपुरी गीत का चलन इस पूजा में महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं एक साथ छठ पूजा करते हुए अपने पारंपरिक गाने को गाती हैं। वहीं भोजपुरी कलाकार भी अब इस पर्व पर अपने गाने लेकर आ रहे हैं। हाल में ही खेसारी लाल यादव का गाना 'महिमा छठी मईया के' रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज के साथ ही ये गाना हिट हो गया है। गाने में खेसारी लाल छठी मइया का गुणगान करते दिख रहे हैं। वीडियो की खास बात है कि इसमें छठ पूजा के घाटों को भी दर्शाया गया है। जहां लोग सूर्य की पूजा करते नजर आ रहे हैं।
इस गाने को खेसारी ने खुद गाया है। इस गीत को Wave Music Official यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं ये कोई पहला मौका नहीं है जब खेसारी ने छठी मईया को याद करते हुए गाना गाया हो। इस साल आप भी छठ का पर्व खेसारी के गानों के साथ बनाइए।