फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Chhath Geet: खेसारी लाल का गाना 'महिमा छठी मईया के' रिलीज, इन पांच गीतों से साथ मनाइए आस्था का महापर्व

Fri, 29 Oct 2021 05:46 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में छठ महापर्व की तैयारियां जोरो शोरों से शरू हो चुकी हैं। ऐसे में भोजपुरी गीत का चलन इस पूजा में महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं एक साथ छठ पूजा करते हुए अपने पारंपरिक गाने को गाती हैं। वहीं भोजपुरी कलाकार भी अब इस पर्व पर अपने गाने लेकर आ रहे हैं। हाल में ही खेसारी लाल यादव का गाना 'महिमा छठी मईया के' रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज के साथ ही ये गाना हिट हो गया है। गाने में खेसारी लाल छठी मइया का गुणगान करते दिख रहे हैं। वीडियो की खास बात है कि इसमें छठ पूजा के घाटों को भी दर्शाया गया है। जहां लोग सूर्य की पूजा करते नजर आ रहे हैं।
इस गाने को खेसारी ने खुद गाया है। इस गीत को  Wave Music Official यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं ये कोई पहला मौका नहीं है जब खेसारी ने छठी मईया को याद करते हुए गाना गाया हो। इस साल आप भी छठ का पर्व खेसारी के गानों के साथ बनाइए।
विज्ञापन

2 of 5
महिमा छठी मईया के - फोटो : सोशल मीडिया
महिमा छठी मईया के 
भोजपुरी छठ गीत महिमा छठी मईया के गाना हाल में ही रिलीज हुआ है। यहा गाना रिलीज के साथ ही लोगों की पहली पसंद बन गया है।

विज्ञापन

3 of 5
छठ घाटे चलीं - फोटो : सोशल मीडिया
छठ घाटे चलीं
भोजपुरी छठ गीत 'छठ घाटे चलीं' को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। यह गाना छठ पर्व के पारंपरिक गानों की ही तरह है।

4 of 5
हे छठी मईया सुना सुना लागे - फोटो : सोशल मीडिया
हे छठी मईया सुना सुना लागे
खेसारी लाल यादव का गाना 'हे छठी मईया सुना सुना लागे' काफी चर्चा में रह चुका है। इसे कुंदन प्रीत ने लिखा है और रौशन सिंह ने संगीत दिया है। इसे आज भी छठ के दौरान लोग शौक से सुनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गूगल से सिखअ पूजा के तरीका - फोटो : सोशल मीडिया
गूगल से सिखअ पूजा के तरीका
खेसारी लाल यादव और प्रतिभा चौबे ने 'गूगल से सिखअ पूजा के तरीका' गाना गाया है। इस छठ गीत को यादव राज ने लिखा है और रौशन सिंह ने इसका संगीत दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें