अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने लिखा ये कैप्शन
अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ’15 फरवरी 1969, को अपनी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ साइन की थी और 7 नवंबर 1969 को ये फिल्म परदे पर रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को 52 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन को ये फिल्म काफी संघर्षों के बाद मिली। अमिताभ बच्चन की ये फिल्म बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान जरूर मिली।