फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: आम्रपाली दुबे ने साझा की '108वीं शादी' की तस्वीर, लिखा- 'राजा डोली लेकर आजा'

Mon, 30 Aug 2021 08:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपने अभिनय से तो करोड़ों लोगों का दिल जीता ही है, लेकिन इसी के साथ वो अपने डांस से भी अपने प्रशंसकों को दीवाना बना लेती हैं। आए दिन उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए भी वो लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय हैं और उनके प्रशंसक उनके द्वारा डाली गई पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली भी अपने फैंस के दिलों पर राज करने का कोई भी मौका नहीं गंवाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी नई तस्वीरें साझा की है जिसमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन आम्रपाली ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है उस वजह से उनका पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, '108वी शादी! 100 के बाद गिनती ही भूल गई हूं। ब्राइडल लुक फिल्म राजा डोली लेके आजा।'
विज्ञापन

2 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram
बता दें कि ये आम्रपाली की फिल्म 'राजा डोली लेकर आजा' का है। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं। इससे पहले दिनेश लाल यादव ने फिल्म के सेट से अपनी फोटो शेयर की थी। 

विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, आम्रपाली का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में वह अपने गाने ‘डिजिटल जवानी’ पर जबरदस्त डांस और एक्स्प्रेशन देती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी साथ में बहुत ही अच्छी लग रही है। दोनों का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

4 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
आगमी फिल्मों की बात करें तो आम्रपाली दुबे जल्द ही हमें फिल्म 'घर परिवार' में दिखेंगी। फिल्म में एक बार फिर उनकी और निरहुआ की जोड़ी साथ में नजर आएगी। बता दें कि आम्रपाली दुबे अपनी पढ़ाई के दौरान शुरुआत में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। आम्रपाली को 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से लोकप्रियता मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें