भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा निधि झा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने पोस्ट के जरिए वह आए दिन सुर्खिंयां बटोरती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निधि ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आते ही फैंस निधि झा को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की स्टाइलिश ड्रेस में हाथ पकड़े एक फोटो शेयर की है। फोटो में यश ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं पिंक स्लिट गाउन में एक्ट्रेस भी काफी खूबसूरत लग रही हैं।