फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानो तो जानें: इस अभिनेत्री ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, अब पूरे बॉलीवुड पर करती हैं राज

Sun, 26 Sep 2021 09:59 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर बात को उनके फैंस जानना चाहते हैं। खासतौर से उनके चहेते स्टार्स के बचपन से जुड़ी बातों में लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। स्टार्स भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को सांझा करना नहीं भूलते। हाल में ही कंगना रणौत ने अपने बचपन की तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर की खासबात है कि कंगना स्कूल ड्रेस में अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। उनके फैंस को कंगना की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।
कंगना रनौत ने अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में कंगना बॉय कट लुक में नजर आ रही हैं। वह तस्वीर में अपनी दोस्त के साथ दिख रही हैं। कंगना ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है 'पहाड़ों में हिल व्यू नाम का छोटा सा स्कूल। साल 1998 हिमाचल प्रदेश'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस फोटो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ गए हैं। फैंस कंगना को जहां एक ओर क्यूट बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोग कंगना से उनकी दोस्त के बारे में पूछ रहे हैं। 
बता दें कि कंगना को हाल में ही थलाइवी में देखा गया था। हालांकि फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है।  वह जल्द ही तेजस, धकड़ और मणिकर्णिका रिटर्न में दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें