फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना संक्रमित और सोनू सूद ने किया बोर्ड परीक्षा रद्द करने का समर्थन

Mon, 12 Apr 2021 08:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/aamrapali1101
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बाद अब कोरोना वायरस ने भोजपुरी स्टार्स को अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। फिलहाल, आम्रपाली दुबे घर पर ही क्वारंटीन हैं। आम्रपाली ने अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस से उन्हें दुआओं में याद रखने की अपील की है।


भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना संक्रमित, पोस्ट साझा कर फैंस से की ये खास अपील
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आये अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। सोनू सूद हर मामले में अपनी बात भी खुलकर रखते हैं और कभी भी किसी सही बात का समर्थन करने से भी पीछे नहीं हटते। कोरोना महामारी एक बार फिर से तेजी से फैल रही है और ऐसे में परीक्षाएं कराना अहम मुद्दा बन गया है। ऐसे में सोनू सूद ने छात्रों को प्रमोट करने पर सहमति जताई है।


कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोनू सूद ने किया बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का समर्थन, बोले- छात्रों को प्रमोट करें
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर  साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ अपने रिश्ते के पूरे हुए तीन साल की जर्नी के बारे में दिखाया है।

अंकिता लोखंडे के रिलेशनशिप को पूरे हुए तीन साल, खास मौके पर अभिनेत्री ने साझा किया खूबसूरत वीडियो

4 of 5
श्रेया घोषाल का बेबी शावर - फोटो : Instagram
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। श्रेया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्रेया ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जो कि वायरल हो गई हैं। दरअसल, श्रेया घोषाल का बेबी शावर रखा गया था और इसी की खास तस्वीरें उन्होंने शेयर कर दी हैं।



कोरोना संक्रमण के बीच ऑनलाइन मनाया गया श्रेया घोषाल का बेबी शावर, खूबसूरत तस्वीरें कीं साझा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले ही कुछ समय से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपने भाई के साथ टेबल पर अखबार पढ़ती नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने साझा की बचपन की तस्वीर तो भाई ने किया मजेदार कमेंट, वायरल हो रही फोटो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें