फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: MMS के बाद फिर चर्चा में आया अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, अभिनेत्री ने पूछा- बताओ कौन हो तुम?

Fri, 23 Sep 2022 05:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अक्षरा सिंह अपने वायरल एमएमएस को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हालांकि अभिनेत्री ने यह साफ कर चुकी हैं कि वीडियो उनका नहीं है। वहीं, इस सबके बीच अक्षरा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है।

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का ‘अरतिया धरतिया प होता’ गाना रिलीज, मां की भक्ति में डूबे नजर आए अभिनेता
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अरिजीत सिंह के गाने सलामत पर लिपसिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा प्रिंटेड सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, 'आप ही आप, बताओ कौन हो तुम?' अभिनेत्री के इस अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Dananeer Mobeen: पाकिस्तान की पावरी गर्ल ने अब गाया साथिया फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हाय इतनी सिंपल और इतनी प्यारी क्यों हो आप', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'ब्यूटी क्वीन', तो दूसरे ने कहा, 'आप बेहद खूबसूरत हैं।' इसके अलावा भी फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही देर में अक्षरा के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Ratan Raajputh: मेरी बेटी भी होती तो भी मैं उसके साथ....कास्टिंग काउच का शिकार हुईं रतन राजपूत ने किया खुलासा
 

 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा था। इस पर अभिनेत्री ने कहा था कि जिसने भी ऐसी हरकत की, मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने ये वीडियो नहीं देखा है। आप जानना चाहते हैं कि क्या मैं इस वायरल वीडियो में हूं? मैं इस तरह की छोटी हरकतों पर रोने वाली नहीं हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अपना टैलेंट, सिम कार्ड से बना डाली ड्रेस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें