सुकेश और जैकलीन मामले में आए दिन कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन की स्टाइलिश से पूछताछ की जा रही है। लेपाक्षी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि आखिर उसने सुकेश से तीन करोड़ रुपये क्यों लिए थे और उन पैसों का क्या किया। बता दें कि इससे पहले ईडी जैकलीन से भी कड़ी पूछताछ कर चुकी है। अभिनेत्री को दिल्ली की ईओडब्ल्यू ऑफिस में दो बार सवाल-जवाब के लिए तलब किया जा चुका है।