फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- उपलब्धि को पचाना सीखो

Sun, 19 Dec 2021 02:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार इन दिनों अपने विवाद की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच की जुबानी जंग जारी है। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने बयानों में दोनों स्टार एक-दूसरे से जुड़े खुलासे भी कर रहे हैं, जिस वजह से खेसारी और पवन सिंह खबरों में छाए हुए हैं। वहीं, इस विवाद पर अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बाकी स्टार भी अपने राय दे रहे हैं। बीते दिनों, खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर दिनेश लाल ने प्रतिक्रिया दी थी और अब पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
 
दरअसल, अक्षरा सिंह फेसबुक पर लाइव आईं, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर भोजपुरी इंडस्ट्री को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई, जो स्टारडम को संभाल नहीं पाते। साथ ही रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे स्टार से कुछ सीखने की बात भी कही।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षर ने अपनी बात की शुरुआत भोजपुरी की एक कहावत से की, जो आपस में विवाद पर थी। उन्होंने कहा, ‘इतना लाइव-लाइव क्या कर रहे हो आप लोग। आप लोग प्रूफ क्या करना चाहते हैं। आप हमेशा भोजपुरी के सम्मान की बात करते हैं लेकिन कौन से सम्मान की बात अभी कर रहे हैं। यहां का सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि चार दिन के आए लोग, जिनके एक दो गाने हिट होते हैं वो खुद को भगवान समझने लगते हैं और सब पर राज करने की कोशिश करते हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
इसके आगे अक्षरा स्टार्स को रवि किशन और मनोज तिवारी से सीख लेने की बात कहती हैं। उन्होंने कहा, ‘स्टारडम पचाना सबकी बसकी बात नहीं है। स्टारडम पचाना सीखना है तो रवि किशन और मनोज तिवारी के पास जाकर सीखिए। उनका समय खत्म नहीं हुआ है। वह आज तक काम कर रहे हैं। वह सिर्फ भोजपुरी और भारत में काम नहीं करते। बल्कि दुनियाभर में लोग उन्हें जानते हैं।’ इसके आगे वह कहती हैं, ‘आज हर जगह रवि किशन जी भोजपुरी को सम्मान दिला रहे हैं। उनके लेवल पर जाकर देखिए। चार गाना हिट हो गए तो एक-दूसरे को गाली दे दिए।’

4 of 6
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा का गुस्सा यही शांत नहीं होता। वह कहती हैं, ‘गाना गाकर बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। पहले चीजों को सीखो। दूसरी इंडस्ट्री से जाकर देखो। कैसे वहां के लोग एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। वहां एक का गाना आता है तो पूरी इंडस्ट्री जुट जाती है सपोर्ट करने के लिए। लेकिन यहां तो चीजें कुछ और ही हैं। अपनी सोच बदलो।’ इस वीडियो में अक्षरा ने उन लोगों को बरसाती मेंढक बताया, जो कॉन्ट्रोवर्सी का मजा ले रहे हैं। साथ ही उन्हें ये भी बताया कि बरसात का समय हमेशा नहीं रहता।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अक्षरा सिंह ने कहा, ‘शुरुआत किसने की पहले। कौन भगवान बन रहा था। आप लोग तो मुद्दा बनाते हैं। आप देखते हैं कि कहां पर फायदा होता है और आपके इस काम पर क्या ही मैं बोलूं।’ वीडियो में अक्षरा ने ये भी कहा, ‘किसी स्टार के तलवे चाटने वाले जितने भी चम्चे हैं, वो कहां थे जब एक अबला का चीर हरण हो रहा था और बात ही करनी है तो मेरे सामने आकर करो। मैं एक-एक को जवाब दूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
बता दें कि पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, मैं वहां पहले ही काम कर चुका हूं। तो वहीं पवन सिंह पर पलटवार करते हुए खेसारी लाल ने भी कहा कि किसी भी कलाकार को मंच पर दारू पीकर इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें