मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी का राजनीतिक करियर उनकी फिल्मों की तरह ही काफी सफल रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। अपने सियासी करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2009 में समाजवादी पार्टी से की थी। हालांकि शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली और इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया। उन्हें साल 2014 में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। मनोज तिवारी ने मोदी लहर पर सवार हो कर चुनाव लड़ा और बड़ी आसानी से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली। साल 2019 में दोबारा हुए लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी का जादू एक बार फिर देखने को मिला। इस चुनाव में मनोज ने कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को करारी शिकस्त दी। मनोज को 7,87,799 वोट मिले जबकि शीला को 4,21,697 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।