फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan Saba Azad: इशारों-इशारों में ऋतिक ने कही दिल की बात, सबा आजाद के गाने पर लिखा, यह बहुत...

Sun, 19 Jun 2022 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन- सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद के साथ कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं। हाालांकि, इन दोनों में से किसी ने अभी तक अफेयर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में दोनों एक साथ पहुंचे थे। यह पहला मौका था, जब दोनों सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। तब से इनके अफेयर की खबरें और तेज हो गई हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए किए जाने वाले इनके पोस्ट भी सच्चाई बयां कर देते हैं। एक बार फिर ऋतिक रोशन के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने इस बात को हवा दे दी है। ऋतिक ने सबा के हालिया रिलीज गाने की खास अंदाज में तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 4
ऋतिक रोशन- सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
गाना शेयर कर लिखा, 'खूबसूरत'
बता दें कि सबा आजाद अभिनेत्री होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। सबा का नया गाना 'आई हियर योर वॉयस' हाल ही में रिलीज हुआ है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। अब ऋतिक रोशन ने भी सबा के इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके लिए उन्होंने स्पेशल स्टोरी लगाई है। ऋतिक का कमेटं सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सबा के गाने की तारीफ करते हुए ऋतिक ने उनकी खूब हौसला अफजाई की है। बता दें कि ऋतिक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबा के गाने के पोस्ट को साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह खूबसूरत है।' इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में दिल वाली इमोजी भी बनाई है। ऋतिक रोशन की इंस्टा स्टोरी खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन

3 of 4
ऋतिक रोशन-सबा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी कर चुके हैं तारीफ
यह पहला मौका नहीं है, जब ऋतिक ने सबा की तारीफ की है। इससे पहले उन्होंने 'द रॉकेट बॉयज' को लेकर सबा की तारीफ की थी। ऋतिक रोशन ने वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' देखी थी और उसको देखने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट किए थे। बता दें कि सबा आजाद का यह नया गाना 17 जून को रिलीज हुआ, जो कि सबा के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसके लिए वह काफी समय से इंतजार कर रहीं थीं।
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram
'विक्रम वेधा' में आएंगे नजर
काम की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे। इसमें अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। ऋतिक रोशन वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' के बाद अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ऋतिक को पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें