हिंदी सिनेमा के कलाकारों के साथ-साथ अब फैंस की रूचि भोजपुरी स्टार्स में भी होने लगी है। भोजपुरी सिनेमा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मोनज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव समेत कई सितारों ने कड़ी मेहनत की है। अपनी मेहनत के दम पर आज ये स्टार्स करोड़ों में खेल रहे हैं। कभी मुफलिसी में वक्त गुजारने वाले इन स्टार्स के पास अब गाड़ी बंगला सब कुछ है। तो चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा भोजपुरी स्टार्स की लाइफ स्टाइल के बारे में...