फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Fever: थिएटर से मोबाइल तक हर तरफ एक ही शोर, आज जुम्मा है, वादा निभाने हाजिर हुए ये एंटरटेनर्स

Fri, 29 Jan 2021 09:09 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मास्टर, मैं मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महीने का आखिरी शुक्रवार ओटीटी दर्शकों के लिए बहुत खास है क्योंकि इस जुम्मे उनके सामने मनोरंजन का वादा पूरा करने आ रहे हैं ‘दलपति’ विजय। ‘दलपति’ तमिल सुपरस्टार विजय के साथ वैसे ही जुड़ा है जैसे रजनीकांत के साथ ‘थलाइवा’। तो सोफे पर पांव पसारकर फिल्म देखनी हो तो देखिए सुपरहिट फिल्म ‘मास्टर’। और, जेब में सैनिटाइजर रखकर और चेहरे पर मास्क लगाकर सिनेमाघर जाने का मन है तो समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बायोपिक भी हाजिर है। और भी क्या कुछ है एंटरटेनमेंट के इस फ्राइडे फीवर में, चलिए देखते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
मैं मुलायम सिंह यादव - फोटो : फाइल
मैं मुलायम सिंह यादव
शुक्रवार को इस बार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव'। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बायोपिक है। जानकारी के मुताबिक फिल्म सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही रिलीज होगी। फिल्म में अमित सेठी, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, सुप्रिया कर्णिक, मिमोह चक्रवर्ती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन

3 of 9
मास्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मास्टर
देश विदेश के सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद तमिल फिल्मों के दो सुपरस्टार अभिनेताओं विजय और विजय सेतुपति की सुपरहिट फिल्म मास्टर प्राइम वीडियो का हिस्सा बनने जा रही है। इस कोरोना काल में रिलीज होकर भी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग सवा दो सौ करोड़ रुपये कमाए हैं। फिर भी बहुत से लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाए तो इसके निर्माताओं ने इसे अब ओटीटी के हवाले किया है। इससे लोग घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकेंगे।

4 of 9
द लेजेंड ऑफ हनुमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द लेजेंड ऑफ हनुमान
डिज्नी प्लस हॉटस्टार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा 'द लेजेंड ऑफ हनुमान' से। यह एक एनिमेशन सीरीज है जो कहानी बताएगी भगवान श्री राम के परम भक्त महाबली हनुमान की। वैसे तो महाबली हनुमान की कहानी से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं लेकिन, ये सीरीज हनुमान की शरारत भरे बचपन से लेकर उस समय तक की कहानी बताएगी, जब वह अपनी शक्तियां भूल गए थे। अभिनेता शरद केलकर इस सीरीज के सूत्रधार होंगे।
विज्ञापन

5 of 9
मेट्रो पार्क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेट्रो पार्क 2
चर्चित कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर से वापस लौट रही है। इरॉस नाउ की इस वेब सीरीज का इंतजार लोग काफी लंबे समय से कर रहे हैं और अब जाकर इसके निर्माताओं ने घोषणा की है। वेब सीरीज के दूसरे सीजन में रणवीर शौरी, पूर्वी जोशी, पितोबाश, ओमी वैद्य, वेगा तमोतिया और सरिता जोशी मुख्य भूमिका में होंगे। इस सीरीज में मिलिंद सोमन और गोपाल दत्त स्पेशल अपीयरेंस करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 9
कॉलेज रोमांस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कॉलेज रोमांस 2
यूट्यूब पर धूम मचाने वाली मिनी वेब सीरीज 'कॉलेज रोमांस' के दूसरे सीजन को सोनी लिव ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर करने का फैसला लिया है। यूट्यूब के अलावा इस वेब सीरीज का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है लेकिन दूसरे सीजन को सिर्फ सोनी लिव ही अपने प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करेगा। इस वेब सीरीज में गगन अरोड़ा, अपूर्वा अरोरा, मनजोत सिंह, हीरा असार, श्रेया मेहता, केशव साधना जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

7 of 9
द डिग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द डिग
इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स भी एक फिल्म 'द डिग' को अपने प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाएगा। विशेष रूप से यह फिल्म सिनेमाघरों के लिए बनाई गई और कुछ सीमित जगहों पर 15 जनवरी 2021 को यह फिल्म रिलीज भी कर दी गई। लेकिन, अब इस ड्रामा फिल्म के निर्माताओं ने फैसला किया है कि इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया जाए। इस फिल्म में कैरी मूलिगन, लिली जेम्स, राल्फ फिनेंस, जॉनी फ्लिन, बेन चैपलिन और मोनिका डोलन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

8 of 9
फाइंडिंग ओहाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फाइंडिंग ओहाना
नेटफ्लिक्स इसी शुक्रवार को एक ओरिजिनल फिल्म 'फाइंडिंग ओहाना' को भी अपने प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर करेगा। अंग्रेजी भाषा की यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जिसका निर्देशन जूड वेंग ने किया है। यह कहानी ब्रुकलिन के रहने वाले दो युवाओं की है जो ओहाऊ पर छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहां उन्हें पता चलता है कि आखिर हवाई की उनकी असली विरासत है क्या? इस फिल्म में की पीहू, एलेक्स आईनो, मार्क इवान जैक्शन, लिंजी वाटसन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
बिलो जीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिलो जीरो
एक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बिलो जीरो' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार को होगा। मूल रूप से इस फिल्म को स्पेनिश भाषा में बनाया गया है लेकिन यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में भी उपलब्ध होगी। यह कहानी कुछ सिपाहियों की है जो कुछ कैदियों को एक वैन में भरकर दूसरी जेल में शिफ्ट करते हैं। रास्ते में ही वैन पर हमला होता है और उन कैदियों के साथ जा रहे अफसरों को हमलावरों और वैन में पहले से ही बैठे अपराधियों से एक साथ जूझना पड़ता है। यह लड़ाई ऐसी जगह पर होती है जहां पर ठंड की वजह से सांसें भी जमने के लिए तैयार हैं।

पढ़ें: ओटीटी संचालकों के निर्माताओं को निर्देश और सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें