मनोज तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी फिल्मी दुनिया के दमदार अभिनेता और शानदार सिंगर हैं। इसके साथ ही, मनोज तिवारी राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। मनोज तिवारी का गाना ‘रिंकिया के पापा’ फैंस को काफी ज्यादा पसंद है। सोशल मीडिया पर ये गाना धमाल मचा चुका है और मनोज तिवारी भी कई मौकों पर इस गाने को गाते नजर आते रहते हैं। वहीं, अब अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी ने अपने इस सुपरहिट गाने को एक फैमिली फंक्शन में गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
फैंस के बीच छाया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मनोज तिवारी स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। इसके साथ ही अभिनेता ने एक हाथ में माइक पकड़ रखा है और वह सबके बीच ‘रिंकिया के पापा’ गाना गा रहे हैं, जिसे सब पसंद कर रहे हैं।