बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। कुछ फिल्मों के जरिए ही अभिनेता लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। अपनी फिल्मों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाली वरुण धवन जल्द ही इंडस्ट्री में अपना एक दशक पूरा करने वाले हैं। इस खास मौके पर वरुण फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं। दरअसल, इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे करने के अवसर पर एक्टर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं।