अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' की रिलीज को आज आठ दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रफ्तार से बढ़ रही है। 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत के तीन दिन अच्छा प्रदर्शन किया। मगर, चौथे दिन के बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। आज फिल्म का आठवें दिन का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन....