भैया जी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। फिल्म का टीजर काफी कमाल है, जिसमें उनके किरदार के आतंक को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी साल 2014 में बिहार के सीतामणि में सेट है। टीजर की शुरुआत में एक भीड़ देखने को मिलती है जो बेहोश पड़े एक आदमी से डर रही है। उस भीड़ में मौजूद एक आदमी हर किसी से बेहोश पड़े व्यक्ति को मारने के लिए कहता है, लेकिन लोग डरते हैं। तभी भैया जी यानी मनोज की आंखें खुल जाती हैं और लोग डर से भागने लगते हैं।