फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagyashree: मैंने प्यार किया के पोस्टर शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट थीं भाग्यश्री, बोलीं- 'सलमान ने कहा मोटी...'

Fri, 22 Dec 2023 05:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाग्यश्री ने हाल ही में एक बातचीत में मैंने प्यार किया के दिनों को याद किया। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के पोस्टर की शूटिंग के दिनों को याद कर एक किस्सा साझा किया। 
विज्ञापन
1 of 5
मैंने प्यार किया पोस्टर और भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके सलमान खान नजर आए थे। यह फिल्म जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से सलमान और भाग्यश्री दोनों को खूब पहचान मिली थी। भाग्यश्री ने इस फिल्म की शूटिंग के बाद शादी कर ली थी। वह हिमालय दासानी के साथ रिश्ते में थीं और इस फिल्म से स्टार बनने के बाद उन्होंने शादी रचा ली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री ने हाल ही में एक बातचीत में मैंने प्यार किया के दिनों को याद किया। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के पोस्टर की शूटिंग के दिनों को याद कर एक किस्सा साझा किया। भाग्यश्री ने बताया कि उस समय वह प्रेगनेंट थीं, लेकिन इस बारे में किसी को नहीं पता था। तो जब वह पोस्टर की शूटिंग के लिए गईं तो सलमान ने उन्हें कहा कि वह मोटी हो गई हैं। 

Sahil Khan: साहिल खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की, एफआईआर रद्द करने की मांग की
विज्ञापन

3 of 5
'मैंने प्यार किया' - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने बताया, 'जब मैंने मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य के साथ मैंने प्यार किया के पोस्टर के लिए फोटोशूट किया था, तू मैं पांच महीने की गर्भवती थी। कोई नहीं जानता था। मुझे याद है कि सलमान ने मुझसे कहा था कि शादी के बाद मोटी हो गई हो।' इसके साथ ही भाग्यश्री ने कहा कि शादी और बच्चों के बाद उनका करियर ठंडे बस्ते में चला गया।'

4 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
मैंने प्यार किया अभिनेत्री ने कहा, 'मेरा मानना है कि जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं, तो शुरुआती चरणों में, एक बच्चे को अपने माता-पिता और विशेष रूप से मां के आस-पास रहने से जिस तरह का जुड़ाव, नींव, जिस तरह की मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा मिलती है, वह हर चीज से बढ़कर होती है। यही मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मैंने प्यार किया' अभिनेत्री भाग्यश्री की भी पहली फिल्म बनी और यह 1989 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों को खूब पसंद किया गया था। 

Fighter Song: 'फाइटर' का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज, ऋतिक-दीपिका की हॉट केमेस्ट्री देख फैंस हुए दीवाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें