फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Director Duos: जब एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने मचाया धमाल, फिर फिल्म ने कर दिखाया ऐसा कमाल

Wed, 25 Jan 2023 06:57 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स एंड डायरेक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में आपने दो स्टार्स या स्टार्स और डायरेक्टर के बीच लड़ाई के किस्से अक्सर सुने होंगे। लेकिन इसी इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे भी हैं जिनकी दोस्ती को दुनिया सलाम करती हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में सिनेमा इंडस्ट्री के उन डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक साथ काम करके एक नहीं बल्कि बहुत सी शानदार फिल्में बनाई हैं। इतना ही नहीं वे एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री के कुछ जबरदस्त निर्देशक और एक्टर की जोड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान- सूरज बड़जात्या और साजिद नाडियाडवाला - फोटो : social media
सलमान खान- सूरज बड़जात्या और साजिद नाडियाडवाला
बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने इंडस्ट्री में वो जगह बनाई है, जो उन्हें फैंस का पसंदीदा सितारा बनाती है। फिल्मों के हिट होने के लिए सलमान खान का नाम ही काफी माना जाता है लेकिन अगर स्क्रीन पर सल्लू मियां की जोड़ी सूरज बड़जात्या और साजिद नडियाडवाला के साथ हो तो वह सोने पे सुहागा हो जाता है। सलमान के करियर को उड़ान देने में इन दोनों निर्देशकों का एक बड़ा हाथ है। सलमान खान के साथ सूरज और साजिद ने कई जबरदस्त फिल्में बनाई है, जिनमें ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ का नाम शामिल है।
Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान- करण जौहर, यश राज चोपड़ा - फोटो : social media
शाहरुख खान- करण जौहर, यश राज चोपड़ा
इन दिनों पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए शाहरुख खान के नाम का बोलबाला पूरी दुनिया में है। शाहरुख समय समय पर बता देते हैं कि उन्हें बॉलीवुड का बादशाह यूं ही नहीं कहा जाता है। लेकिन दिल्ली की छोटी छोटी गलियों से निकलकर शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग ऑफ रोमांस बनाने के पीछे दो बड़े निर्देशकों का हाथ है। यह और कोई नही बल्कि करण जौहर और यशराज चोपड़ा हैं। शाहरुख ने दोनों के साथ मिलकर ‘वीरा-जारा’, ‘जब तक है जान’, ‘कुछ कुछ होता है’, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे  जैसी कमाल की फिल्में बनाई हैं।
Filmy Wrap: भारत की झोली में ऑस्कर के तीन नामांकन और फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 5
गोविंदा-डेविड धवन - फोटो : social media
गोविंदा-डेविड धवन
90 और 2000 के दशक में गोविंदा की फिल्मों को लेकर लोगों के दिमाग में जबरदस्त क्रेज हुआ करता था। अभिनेता के डांस से लेकर उनकी कॉमेडी तक सभी को खूब पसंद आती थी। गोविंदा की फिल्मों के पीछे निर्देशक डेविड धवन का हाथ होता था। डेविड और गोविंदा की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के खूब झंडे गाड़े थे। ‘राजा बाबू’ से लेकर ‘पार्टनर’ तक गोविंदा और डेविड धवन की सभी फिल्में लोगों को हमेशा गुदगुदाती रहेंगी।
Oscars 2023: ऑस्कर जीत इन भारतीयों ने बढ़ाया देश का गौरव, लिस्ट में एआर रहमान से गुलजार तक का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन- रोहित शेट्टी
अजय देवगन और रोहित शेट्टी आज के समय की उन निर्देशक और एक्टर की जोड़ियों में शामिल हैं, जिनका एक साथ स्क्रीन पर आना हिट फिल्म की गारंटी माना जाता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्में बनाई हैं, जिनमें ‘सिंघम’ और ‘गोलमाल’ जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज शामिल हैं। इन दोनों बेहतरीन फिल्म सीरीज के पीछे निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन की कमाल की जोड़ी ही है। 
Naatu Naatu: 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर में मिली बड़ी कामयाबी, खुशी से झूमा देश, इंटरनेट पर बधाइयों का तांता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें