फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति ने अपने किरदारों को लेकर की बात, बोले- लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी...

Sun, 07 Apr 2024 06:45 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपारशक्ति खुराना ने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में  ऐसी फिल्में करना महत्वपूर्ण है जो आपकी धारणा से अलग हों। मेरे करियर में पहली आठ-नौ फिल्में बैक-टू-बैक कॉमेडी थीं। लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी धारणा थी।
विज्ञापन
1 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। उनका कहना है कि ऐसी फिल्में करना महत्वपूर्ण है जो एक अभिनेता को टाइपकास्ट होने से बचाने में मदद करती हैं। साथ ही उन्हें विश्वास है कि उनकी अगली रिलीज बर्लिन ऐसी ही एक फिल्म है। 'स्त्री', 'पति पत्नी और वो' और 'लुका-छुपी' जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्मों के बाद उन्होंने बिनोद दास की जबर्दस्त भूमिका निभाई। फिल्म बर्लिन का प्रीमियर शुक्रवार को मुंबई में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति खुराना ने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में  ऐसी फिल्में करना महत्वपूर्ण है जो आपकी धारणा से अलग हों। मेरे करियर में पहली आठ-नौ फिल्में बैक-टू-बैक कॉमेडी थीं। लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी धारणा थी। मैं उस स्थिति को तोड़ने के लिए या किसी बात को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं कर रहा था।'
विज्ञापन

3 of 5
अपारशक्ति खुराना. - फोटो : social media
अपने किरदारों पर बात करते हुए आगे अपारशक्ति ने कहा, 'मैं एक ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित नहीं होना चाहता हूं, जो केवल कॉमेडी करता है या सिर्फ सीरीयस रोल ही करता है। इसलिए बर्लिन इससे बिल्कुल अलग है।' उन्होंने बर्लिन में पुश्किन नाम के एक सांकेतिक भाषा स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाई है। खुराना ने कहा कि भाषा सीखने के लिए उन्हें कड़ी कोचिंग से गुजरना पड़ा।

4 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media
अभिनेता ने कहा, 'यह एक बहुत ही अलग दुनिया थी, लेकिन यह बहुत सुंदर थी। आंखों के माध्यम से और सांकेतिक भाषा में बहुत कुछ कहा जा सकता है। इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस भाषा की खूबसूरती यह है कि इसमें जीवन के प्रति अधिक जीने का नजारिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media
इसके साथ ही अपारशक्ति ने बताया कि ये किरदार करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए सचमुच यह कठिन था। सांकेतिक भाषा की बोलने वाली भाषा से बहुत अलग होती है। इसलिए यह एक बड़ी चुनौती थी। मैं संकेतों के साथ इतना अच्छा होना चाहता था कि जब मैं इस फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं, तो मैं स्वाभाविक रूप से सांकेतिक भाषा को अपनाऊं। 

Bade Miyan Chote Miyan Dialouges: बड़े मियां छोटे मियां के ये सात डायलॉग, बना सकते हैं फिल्म को ब्लॉकबस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें