फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलबॉटम थिएटर्स में हुई रिलीज: अजय देवगन और कंगना ने की अक्षय कुमार की तारीफ, जानें फिल्म पर किसने क्या कहा?

Thu, 19 Aug 2021 06:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम (Bell Bottom) 19 अगस्त यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस लंबे समय से ईद फिल्म का इंतजार कर रहे थे। मालूम हो कि कई राज्यों में सिनेमाघर पूरी तरह से खुल चुके हैं, जिसका फायदा अक्षय की फिल्म को मिल रहा है। एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।  ऐसे में इक एवरेज देखा जाए तो एक दिन में हर स्क्रीन पर तीन शो लगेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में सिनेमाघर अभी भी फिल्म रिलीज के लिए बंद हैं।  अक्षय की के लिए फिल्मी दुनिया से जुड़ें कलाकार जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  

अक्षय के खास दोस्त अजय देवगन ने उनकी फिल्म की तारीफ की है। अजय देवगन लिखते हैं, 'डियर अक्की, मैं बेलबॉटम की अच्छे रिव्यू सुन रहा हूं। शुभकामनाएं।  साथ ही आपका फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने का फैसला काबिल-ए-तारीफ है। इसमें तुम्हारे साथ हूं। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, करण जौहर ने अक्षय कुमार और उनकी टीम को सलाम करते हुए लिखा, 'बेलबॉटम की टीम ट्रेलब्लेजर बन गई है। फिल्म देखने के लिए मैं बेकरार हूं। फिल्म के कास्ट और क्रू के लिए बहुत प्यार।'

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना रणौत ने भी अक्षय को बेलबॉटम के लिए शुभकामनाएं देते हुए सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने के लिए तारीफ की। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'सिनेमाघरों में आज ब्लॉकबस्टर बेलबॉटम देखिए। पूरी टीम को पहला क़दम उठान के लिए शुक्रिया। आप पहले ही विजेता बन चुके हो।'

4 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज होने के बाद ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के साथ तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि हम पार्क नें टहलने जा रहे हैं लेकिन हम किसी बेहतर चीज के लिए जा रहे हैं। हम मिस्टर के की शानदार फिल्म बेल बॉटम की स्क्रीनिंग के लिए जा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म बेलबॉटम में अक्षय कुमार एक इंटेलिजेंस एजेंट की भूमिका में हैं। उनका कोडनेम बेलबॉटम है। फिल्म को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। इंटेलिजेंस एजेंट के रूप में अक्षय का किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें