फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Bells: कटरीना से अगले हफ्ते कोर्ट मैरिज करने जा रहे विक्की कौशल, बाद में होगी रॉयल वेडिंग

Wed, 24 Nov 2021 07:04 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपना रिश्ता लोगों से छिपाकर ही रखा है। यहां तक की अब जब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, तब भी दोनों ने खुलकर इस पर बात नहीं की है। हालांकि दोनों की शादी की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। दोनों की शाही शादी के लिए वह जल्द ही जयपुर, राजस्थान के लिए रवाना होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले रिपॉर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। जिसके तुरंत बाद ही वह अपनी शादी शादी के लिए राजस्थान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
पहले होगी कोर्ट मैरिज
कटरीना और विक्की कौशल राजस्थान में शाही शादी से पहले अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। कोर्ट मैरिज होनें के तुरंत बाद ही वह जयपुर में पूरे रिती रिवाज के साथ दो शादियां करेंगे।

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर में होगी शादी
रिपॉर्ट्स की माने तो दिसंबर के पहले हफ्ते में दोनों दो रीति रिवाजों वाली शाही शादी करेंगें। शादी को पूरी तरह से सीक्रेट ही रखा गया है। माना जा रहा है कि कटरीना ने शादी की वजह से ब्रेक ले लिया है। जबकि विक्की के काम की व्यस्तताओं की वजह से शादी की पूरी तैयारी उनके भाई और मां देख रहीं हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
सब्यासाची का लहंगा पहनेंगी कटरीना
शादी की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही हैं। दोनों शादी के मौके पर सब्यासाची के कपड़ो में नजर आने वाले हैं। विक्की और कटरीना राजस्थान के सिक्स सेसंस फोर्ट में शादी करेंगे। कहां तो ये भी जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से फोन न लाने की गुजारिश की गई है, ताकि उनकी शादी प्राइवेट रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
हो चुका है रोका
कहा जाता है कि विक्की कौशल ने कटरीना की फेवरेट चॉकलेट से उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद कटरीना ने हां कही थी। रिपॉर्ट्स के अनुसार दोनों का रोका डायरेक्टर कबीर खान के घर में संपन्न किया गया था। हालांकि दोनों ने खुलकर अबतक अपने रिश्ते पर कुछ नहीं बोला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें