आप किसी से कितना प्रेम कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब कुछ लोग शादी बताते हैं। कहते हैं कि जिसके बिना जीना नामुमकिन लगे उससे ही शादी करना का दिल करता है क्योंकि हमारे देश में शादी वो बंधन माना गया है जो दो दिलों और उनकी आत्मा को भी एक कर देता है। बॉलीवुड में भी शादियों की बहुत सी मिसालें मौजूद हैं जो बताती हैं कि प्यार सच्चा हो तो उससे दूर जाने की सोच ही नहीं सकते। ऐसे में जब इंडस्ट्री में कई बार टूटते रिश्तों की बीच ऐसी खबरें सामने आती हैं कि किसी सितारे ने शादी कर ली तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वो मुस्कान और भी बड़ी हो जाती है जब पता चले कि सितारे ने अपनी ही पत्नी से दोबारा शादी कर ली।
इन सितारों ने भी अपनी पत्नी संग रचाई थी दूसरी शादी
हाल ही में ऐसी ही एक खूबसूरत घटना हुई जब साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी पत्नी संग दोबारा शादी कर ली। प्रकाश राज ने अपनी पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा शादी कर सबको हैरान कर दिया। हालांकि ऐसा करने वाले वो पहले अभिनेता नहीं है उनसे पहले भी कुछ सितारे अपनी ही पत्नी संग दूसरी शादी कर चुके हैं और वो वजह भी काफी दिलचस्प थी।