फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: 'तूफान' से पहले स्पोर्ट्स पर बन चुकी हैं ये शानदार फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

Thu, 15 Jul 2021 09:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके पीछे खास वजह ये भी है कि फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। डायरेक्टर ने इसके पहले फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' बनाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म तूफान उनकी अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में लीड रोल में फरहान अख्तर के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। 

भारत में स्पोर्ट्स काफी पसंद किया जाता है। खासतौर पर किक्रेट यहां के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। क्रिकेट के प्रति दीवानगी कुछ इस कदर है कि अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि भारत में क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों को तवज्जो नहीं दी जाती। लेकिन बॉलीवुड में हर खेल या खिलाड़ी पर फिल्म बनी है। बॉलीवुड में तमाम स्पोर्ट्स आधारित फिल्में बनी हैं। तो अगर आप भी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों को देखने के शौकीन हैं, तो यहां हम आपको कुछ खास फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं भारत में स्पोर्ट्स पर बनी पांच सबसे शानदार फिल्मों पर...
विज्ञापन

2 of 6
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
लगान- नेटफ्लिक्स
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। फिल्म में आमिर खान के साथ लीड रोल में ग्रेसी सिंह और ब्रिटिश एक्टर रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न हैं। फिल्म की कहानी मध्य भारत के एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके निवासी ज्यादा लगान के बोझ से दबे हुए हैं। ऐसे में एक ब्रिटिश अधिकारी द्वारा उन्हें टैक्स से बचने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
चक दे इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
चक दे इंडिया- अमेजन प्राइम वीडियो
शिमित अमीन द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। कहानी भारतीय महिला राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के बारे में है, जो साल 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में टीम की जीत से प्रेरित थी। फिल्म में शाहरुख खान भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान की भूमिका में हैं और भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देते हैं।

4 of 6
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
मैरी कॉम- नेटफ्लिक्स
प्रियंका चोपड़ा स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैरी कॉम' बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है। साल 2014 में आई इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा सुनील थापा, रॉबिन दास, रजनी बासुमैत्री भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया
दंगल- नेटफ्लिक्स
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'दंगल' भारत में बनी सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स फिल्म में से एक है। कुश्ती पर बनी इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। रियल स्टोरी पर आधारित यह फिल्म महावीर सिंह फोगाट और उनकी दो बेटियों की कहानी है, जिन्हें कुश्ती को दुनिया में नाम कमाते हुए दिखाया गया है। दोनों बेटियों का समाज विरोध करता है, लेकिन उनका पिता साथ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाग मिल्खा भाग - फोटो : सोशल मीडिया
भाग मिल्खा भाग- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भारतीय एथलीट और ओलंपियन मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित कहानी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में फरहान अख्तर, सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, मीशा शफी, पवन मल्होत्रा, योगराज सिंह, कला मलिक और प्रकाश राज लीड रोल में हैं। 18 जून को मिल्खा सिंह का निधन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें