फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Films: पर्दे पर हिट रही हैं दोस्ती पर बनी फिल्में, क्या डंकी-सालार दिखा पाएंगी कमाल?

Wed, 20 Dec 2023 11:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सालार, डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा के लिए दोस्ती हमेशा से एक खास विषय रहा है। अब तक अलग-अलग भाषाओं में इस पर कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया है। सालार भी दो दोस्तों की कहानी बयां करती नजर आने वाली है। फिल्म 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में हैं। डंकी में भी शाहरुख और उनके दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको दोस्ती पर बनी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।
Dunki: आज रात नहीं सोएंगे शाहरुख खान, आस्क एसआरके सेशन में वजह का खुलासा कर जीते दिल
विज्ञापन

2 of 7
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दोस्ती पर आधारित थी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण दोस्त बने दिखे थे। भारत के साथ यह फिल्म विदेश में भी धमाल मचाने में कामयाब रही थी। जबर्दस्त कारोबार के साथ यह फिल्म अपने संगीत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में भी कामयाब रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स
राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे। दोस्ती पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में कामयाब रही थी। आज भी छोटे पर्दे पर इस फिल्म को लोग देखना पसंद करते थे।  

4 of 7
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
फिल्म रंग दे बसंती भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में दोस्तों की कहानी को दिखाया गया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का संगीत लोगों को खूब पसंद आया था। 
विज्ञापन

5 of 7
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा को क्लट क्लासिक फिल्मों की श्रेणी में रखा जा सकता है। फिल्म में तीन बचपन के दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

6 of 7
मुन्ना भाई एमबीबीएस में बमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुन्ना भाई एमबीबीएस
फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस संजय दत्त की उम्दा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से उन्होंने शानदार वापसी की थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुन्ना भाई और सर्किट की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
शोले
फिल्म शोले का नाम लिए बिना यह लिस्ट पूरी नहीं मानी जा सकती। फिल्म में जय वीरू की जोड़ी  दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसकी गिनती भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में होती है। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के करियर की यह सबसे शानदार फिल्मों में से एक है।
Sunshine Pictures: 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं का बड़ा एलान, अगले साल इन चार फिल्मों से मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें