'जो जीता वही सिकंदर' और 'दलाल' जैसी फिल्मों दमदार एक्टिंग करने वाली आयशा जुल्का का नाम बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आयशा जुल्का का 28 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकी हैं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। अपने करियर के ऊंचाइयों पर आयशा ने बॉलीवुड छोड़ दिया। आयशा ने शादी के बाद अपना स्पा खोला और अब वो इसी बिजनेस में बिजी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'कैसे-कैसे लोग' से की थी। इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी थी। आयशा ने साल 1991 में अपनी सबसे पहली हिट मूवी दी थी। इसके बाद तो आयशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक-एक बाद हिट देती गईं और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनती गईं।